उत्‍तराखंड की मूल निवासी महिला का कनाडा में मर्डर, पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। उत्‍तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर स्थित शहर बाजपुर के ग्राम गुमसानी निवासी महिला की कनाडा में उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार भी कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर विकास खंड के ग्राम गुमसानी निवासी जसवीर सिंह की पुत्री हरप्रीत कौर गिल का विवाह नवइंदर सिंह गिल पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बत्रा कालोनी रुद्रपुर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही यह लोग पहले आस्ट्रेलिया और बाद में कनाडा के शहर सरी में चले गए। जहां हरप्रीत कौर एक यूनिवर्सिटी में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थीं। इस बीच हरप्रीत कौर को दो लड़कियां और एक पुत्र हुआ। गुरुवार की रात कनाडा में किसी बात को लेकर पति ने चाकू से वार कर हरप्रीत की हत्या कर दी। हरप्रीत कौर के भाई धनवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उन्हें अमेरिका में रह रहे एक सगे संबंधी से हत्या की जानकारी मिली थी, लेकिन वहां रात होने और यहां दिन के चलते शुक्रवार को बातचीत के बाद स्पष्ट हुआ कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। धनवंत ने बताया कि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए उनकी तरफ से कनाडा में अपने परिचितों के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। बहन का शव इंडिया मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका अपने पीछे दो बेटियां एक बेटा छोड़ गई है। हरप्रीत कौर गिल विदेश से अपने पति नवइंदर सिंह व बच्चों के साथ दीपावली पर भारत आई थीं। तब पति-पत्नी में सब कुछ ठीक लग रहा था। मृतका हरप्रीत कौर गिल के भाई धनवंत सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि उनकी बहन के शव को भारत लाने में परिवार की मदद की जाए। उधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार मामला संज्ञान में है। पुलिस पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। हालांकि आरोपित को कनाडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes Native woman of Uttarakhand murdered in Canada police arrested her husband US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More