नाबालिग से दुराचार के दोषी एनसीसी के प्रशिक्षक को एक लाख अर्थदण्ड के साथ 25 साल कठोर कारावास की सजा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। विशेष सत्र न्यायाधीश पोक्सो शंकर राज की अदालत ने 16 साल की नाबालिग से दुराचार के दोषी एनसीसी के प्रशिक्षक दीपक सिंह नेगी को 25 साल के कठोर कारावास व 1 लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा नहीं करने पर उसे 5 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

गंगोलीहाट तहसील के एक गांव की कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ एनसीसी के प्रशिक्षक दीपक सिंह नेगी ने फरवरी 2022 से नवंबर 2022 तक डरा घमकाकर कई बार दुराचार किया। उसने दोनों के फोटो इंस्टाग्राम में भी डाल दिए। पीडिता के भाई द्वारा इन फोटो को देखने के बाद मामला खुला। जिसके बाद मामले में पीडिता ने पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई। उसने बताया कि एनएसीसी के छात्र छात्राओं के ग्रुप बनाकर एनसीसी के प्रशिक्षक नेगी ने पहले उसका नंबर लिया, फिर फोन कर अश्लील बातें की। बाद में एक दिन बाइक में घर छोड़ने की जिद कर गधेरे में दुराचार कर फोटो बना ली। कहा कि वह इस घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर कई बार उससे दुराचार करता रहा। प्रकरण में 13 जनवरी 2023 को गंगोलीहाट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। यह मामला न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश पोक्सो में चला। प्रकरण में दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने एनसीसी के प्रशिक्षक दीपक सिंह नेगी को दोषी करार दिया। उन्होंने भादवि की धारा 376 में उसे 25 साल के कठोर कारावास व 1लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्मान न देने पर 5 साल अतिरिक्त कारावास काटना होगा। धारा 354 क के तहत तीन साल के कठोर कारावास व 10 हजार अर्थदंड, जुर्माना न देने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।धारा 506 के तहत उसे 7 साल के कठोर कारावास व 10 हजार के जुर्माने से दंडित किया गया है। जुर्मान न देने पर 1 साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। मामले में पीडिता की तरफ से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रमोद पंत ने पैरवी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: NCC instructor guilty of molesting a minor was sentenced to 25 years rigorous imprisonment with a fine of Rs 1 lakh pithoragarh newe Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More