पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी में करोड़ों रुपये की एनसीईआरटी किताबे बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के कीरतपुर क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये कीमत की एनसीईआरटी की किताबों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। छापेमारी के दौरान गोदाम से किताबों से लदा एक ट्रक भी कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में किताबों की बिलिंग फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना एनसीईआरटी और शिक्षा विभाग के निदेशालय को दे दी गई है। एनसीईआरटी की टीम के रुद्रपुर पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कीरतपुर स्थित एक गोदाम से एनसीईआरटी की किताबें ट्रक के जरिए कहीं भेजी जा रही हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज रतूड़ी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा भी पहुंचे,लेकिन रातके समय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद न होने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं की जा सकी। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम ने पूरी रात गोदाम पर नजर बनाए रखी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

अगली सुबह तहसीलदार दिनेश कुटौला के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़ा गया। अंदर प्रवेश करने पर टीम को बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें मिलीं। वहीं गोदाम में खड़ा एक ट्रक भी किताबों से लदा हुआ मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद किताबों की बिलिंग फर्जी हो सकती है। गोदाम में छापेमारी के दौरान कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं मिला, जिससे पूरे मामले में अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है। माना जा रहा है कि किताबों को अवैध रूप से कहीं भेजने की तैयारी की जा रही थी।

जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि किताबों के कुछ सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये किताबें कहां से लाई गईं और कहां भेजी जानी थीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एनसीईआरटी की किताबें छापने के लिए केवल तीन प्रिंटर्स को अधिकृत किया गया है, जिनमें राज इंटरप्राइजेस, दीपक प्रिंटर्स और मथुरा स्थित आज तक प्रिंटर्स शामिल हैं।मामले की सूचना शिक्षा विभाग के निदेशालय देहरादून और एनसीईआरटी के अधिकारियों को भेज दी गई है। फिलहाल गोदाम को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Joint raid by the police and education department NCERT books worth crores of rupees recovered NCERT books worth crores of rupees recovered in a joint raid by the police and education department rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज करोड़ों रुपये की एनसीईआरटी किताबे बरामद पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More