पंद्रह सितंबर से जारी होगी नई भाड़ा सुचि, उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ ने किया ऐलान

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं एवं समाधान के लिए एक आवश्यक बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता राकेश जोशी द्वारा की गई। संचालन पंडित दया किशन शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में रखे भाड़ा बढ़ाने के संबंध में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने पारित करा बैठक में भाड़ा बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श किए गए। विचार विमर्श के दौरान सार्वजनिक परिवहन के भांति गुड्स सामान परिवहन के भी रेट/भाड़ा सरकार के सार्वजनिक करने की अपील की गई।
 
विगत कई वर्षों से सामान ढोने वाले वाहनों के भाड़े तय नहीं किए गए हैं। आज संगठन द्वारा वाहनों के भाड़े के रेट तय कर दिए गए हैं। ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल 12 सितंबर से ट्रांसपोर्टरों द्वार माल भाड़े की सूची जारी कर दी गई है सूची का किराया 15 सितंबर 2024 से लागू किया जाएगा और जिसमें 5% जीएसटी अतिरिक्त होगा ट्रांसपोर्टरों द्वारा बैठक करके सूची को कल सार्वजनिक कर दिया जायेगा। कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण ट्रांसपोर्टरों ने किराए भाड़े में वृद्धि की कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके है। खुदरा महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है। महंगे होते टोल प्लाजा बढ़ता, बीमा रोड टैक्स, चालक परिचालक वेतन, महंगे होते टायर ट्यूब बैटरी, ऑटो पार्ट्स, मैकेनिक लेबर चार्जेस डेंटर पेंटर लोहा पत्ती फैब्रिकेटिंग इत्यादि सभी ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं। टांसपोर्टों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसके देखते हुए आज सभी ट्रांसपोर्टरों ने सर्व समिति से किराए में वृद्धि को लेकर प्रस्ताव को पारित किया। 
 
बैठक में हल्द्वानी अध्यक्ष भास्कर जोशी, बृजेश तिवारी (डब्बू), दया किशन शर्मा, गिरीश मेलकानी, विक्रम बिष्ट, एस पी ट्रांसपोर्ट, अनिल नेगी, न्यू भारत ट्रांसपोर्ट, राजेश न्योलिया, जगमोहन उप्रेती, हरीश जोशी, भूपाल सिंह, दयाल वीरेंद्र सिंह, हरीश मेहता, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news new fare from 15th September New fare list will be released from 15th September Uttarakhand Devbhoomi Truck Honors Federation announced uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More