नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में 45 वर्षीय नितिन नवीन को निर्विरोध पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और संगठन की कमान सौंपे जाने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी रणनीति और आगामी राजनीतिक रोडमैप को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में दर्शन कर देश और संगठन के लिए आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

महज 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाली थी। संगठन में उनकी नियुक्ति नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव और भविष्य की राजनीति की दिशा का संकेत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन नआने के चलते नितिन नवीन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2025 को नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब नितिन पूर्ण अधिकारों के साथ संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत नितिन नवीन और निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP Party News National news Nitin Naveen becomes BJP's 12th National President Nitin Naveen elected unopposed as BJP's 12th National President political news नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा पार्टी न्यूज राजनीतिक समाचार राष्ट्रीय समाचार

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More