कोर्ट पेशी के दौरान  फायरिंग में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स में इलाज के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। पुलिस कस्टडी में कोर्ट पेशी के दौरान हुई फायरिंग में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की शनिवार (आज) एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। एम्स के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

यह सनसनीखेज वारदात बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर हुई।रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। सरकारी टाटा सूमो वाहन में चालक समेत छह पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात थे।ओवरब्रिज पर जाम लगते ही जैसे ही पुलिस वाहन रुका, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जबकि अन्य जवान बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

घायल विनय त्यागी को पहले लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के अगले ही दिन खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर और उसका साथी अजय निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर बताए गए हैं। गैंगवार की आशंका को देखते हुए दोनों को रुड़की जेल के बजाय हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी यादव और विनय त्यागी के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूछताछ में सन्नी ने स्वीकार किया कि रकम मांगने पर विनय त्यागी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने विनय त्यागी की गतिविधियों पर नजर रखी और पेशी की जानकारी मिलते ही रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news died on while undergoing treatment at AIIMS Notorious criminal Vinay Tyagi Notorious criminal Vinay Tyagi dies at AIIMS on Saturday Notorious criminal Vinay Tyagi injured in firing during court appearance rishikesh news uttarakhand news who was injured in a firing incident during a court appearance ऋषिकेश न्यूज कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की शनिवार को एम्स में इलाज के दौरान मौत कोर्ट पेशी के दौरान  फायरिंग में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी क्राइम न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More