हुडदंगियों से निपटने को अब श्री गंगा सभा भी तैयार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगाघाटों पर पिछले दिनों शराब पीकर धार्मिक स्थल की मर्यादा को धूमिल करने की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने लगातार आरोपियों पर कार्रवाई भी की है। पुलिस तो अपना काम कर ही रही है। वहीं अब श्री गंगा सभा ने भी इसको लेकर बीड़ा उठाया है। श्री गंगा सभा के गार्डों के हाथों में अब ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ ही हैंड हेल्ड डिवाइस भी दिखाई देगी।

कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद धर्मनगरी में दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु गंगा मैया में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने के लिए आते हैं।वहीं कुछ श्रद्धालु शराब, हुक्का या अन्य नशा कर गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाते हुए धार्मिक स्थलों की मर्यादा को धूमिल करते हैं। पुलिस लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं अब श्रीगंगा सभा ने भी इसको लेकर अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ब्रह्मकुंड के सभी प्रवेश द्वारों पर अब तैनात 20 से अधिक गार्डों को श्री गंगा सभा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से लैस करेगी। ये गार्ड ब्रह्मकुंड पर प्रवेश करने वाले मुख्य प्रवेश द्वार, कांगड़ा घाट, महिला घाट की छत से प्रवेश द्वार, अस्थि प्रवाह घाट, नवनिर्मित जूता स्टाल के बराबर से जाने वाले द्वारों पर तैनात रहेंगे। शराब पीने का संदेह होने पर किसी भी श्रद्धालु का मशीन से टेस्ट होगा। इसके साथ ही हैंड हेल्ड डिवाइस से श्रद्धालुओं के सामान की चेकिंग भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

ब्रह्मकुंड पर शराब पीकर आने वाले श्रद्धालुओं की चेकिंग करने के लिए 20 गार्डों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन दी गई है। संदेह होने पर ये गार्ड मशीन से श्रद्धालुओं की चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही हैंड हेल्ड डिवाइस से भी सामान की चेकिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More