अब राष्ट्रीय राजमार्ग-09 में रात्रि में भी चल सकेंगे वाहन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। जनपद अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 में (ककराली गेट से घाट तक) रात्रि में वाहन संचालन हेतु जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा 18 मार्च 2023 से सर्व ऋतु मोटर मार्ग के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ दिशानिर्देशों के साथ रात्रि में यातायात संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस विभाग द्वारा ककरालीगेट, चल्थी, बनलेख एवं लोहाघाट में वाहन चालकों की एल्कोमीटर में नियमित जांच की जाएगी, साथ ही वाहनों की ओवरलोडिंग एवं यात्री वाहनों में अनुमन्य क्षमता से ज्यादा वाहनों को किसी भी दशा में वाहन संचालन हेतु अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी, राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से मिलने वाले ब्रांच मोटर मार्ग यथा सुखीढाग-डाण्डा मीनार, अमोड़ी- खटोली, धौन- दियुरी, सुखीढांक-श्यामलाताल, बनलेख-ललुवापानी मोटर मार्ग में पुलिस विभाग द्वारा रात्रि में बैरियर स्थापित किए जाएंगे। तथा विशेष परिस्थितियों में ही रात्रि में संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा 18 मार्च से रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग निरंतर गश्त की जाएगी।सुखिढांग, चल्थी, बाराकोट, लोहाघाट क्षेत्रों में 24*7 की तर्ज पर एंबुलेंस की तैनाती में जीवन रक्षक औषधि, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आवश्यक सामग्री आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत क्रियाशील रहेंगी। इसके साथ ही 18 मार्च से रात्रि में यातायात संचालन के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टनकपुर एवं उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि, चंपावत, लोहाघाट द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चालकों की सघन चेकिंग की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से रात्रि में यातायात संचालन की जांच आख्या जिलाधिकारी को एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Now vehicles will be able to run on National Highway-09 even at night Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More