अब फुटपाथ ही नहीं वरन सफेद पट्टी के बाहर भी नहीं खड़े हो पाएंगे वाहन, सुगम यातायात अभियान के तहत पुलिस ने शुरू की कार्यवाही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर नगर निगम के साथ पुलिस ने भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आईजी ने साफ कह दिया सफेद पट्टी ही नहीं बल्कि अब फुटपाथ पर खड़े नहीं हो पाएंगे वाहन। जिसको लेकर पुलिस ने शनिवार को भी सुगम यातायात अभियान के तहत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

बताते चलें कि शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर आईजी सख्त एक्शन में है। आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे के आदेश पर बीती 24 मई से शुरू हुआ। जिसके बाद शनिवार को एंटी न्यूसेंस स्क्वाड ने रामपुर रोड से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बगैर हेलमेट चलने वाले वाहन सवारों के चालान भी किए गए और उनके भी जिन्होंने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किये थे साथ ही दुकान के बाहर वाहन लगा रहे दुकान स्वामियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। एंटी न्यूसेंस स्क्वाड ने रोडवेज स्टेशन से मंगलपडाव तक, मंगल पडाव से बरेली रोड होंडा शोरूम, कालू सिद्ध चौराहे से मुखानी चौराहे तक, मुखानी चौराहे से ऊंचापुल तक और रोडवेज से तिकोनिया, तिकोनिया से बृजलाल हॉस्पिटल तक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 81 पुलिस अधिनियम के 120 और एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 148 अतिक्रमणकारियों का चालान काटा और 79,500 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया। इधर आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने साफ कह दिया कि अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा सफेद पट्टी नहीं बल्कि अब फुटपाथ पर किसी के वाहन खड़े नहीं होगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Now vehicles will not be able to park not only on the footpath but also outside the white strip the police started action under the smooth traffic campaign Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More