नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में चर्चा का विषय बने NEET UG 2026परीक्षा को पेपरलीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बीच निरस्त करने की घोषणा कर दी है। अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है। वहीं राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
एसओजी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक कथित गेस पेपर के 410 सवालों में से करीब 120 सवाल वास्तविक परीक्षा प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि इसी आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, सीकर और जयपुर सहित कई स्थानों पर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से गेस पेपर, रकम के लेन-देन और संभावित पेपर लीक नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों की आधिकारिक पुष्टि भी अभी तक नहीं की गई है।
NTA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 3मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द किया जाता है और दोबारा परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। साथ ही [email protected] ईमेल आईडी पर भी संपर्क किया जा सकता है। राजस्थान सरकार में मंत्री किरोडी लाल मीणा ने भी मामले पर बड़ा बयान दिया। कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पेपर लीक की आशंका सामने आते ही परीक्षा रद्द कर दी और तत्काल CBI जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी राज्य का हो, उसे कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार मामले को दबाने नहीं बल्कि पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई करने में जटी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]