अवैध खनन रोकने को ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत करे अधिकारी -सीएम 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हांसिल करने और अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए। यदि कोई अवैध खनन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उन पर सख्त कारवाई की जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रयास किये जाएं कि सभी चिन्हित खनन लॉट्स सुचारू रहें, इससे वैध तरीके से कार्य होंगे और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि मार्च 2024 तक भू-अभिलेखों/मानचित्रों के डिजिटाईजेशन का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2026 तक प्रदेश की राजस्व अभिलेखों में दर्ज सम्पूर्ण भूमि का सर्वे/रि-सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में माह जुलाई तक मुख्य देय की मद में 49.80 लाख एवं विविध देय में 6143.70 लाख की वसूली की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,  सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM dhami dehradun news Officials should strengthen the tracking system to stop illegal mining - CM Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की नई टीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अभिनव थापर को प्रदेश अध्यक्ष, भरत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा रोहित भट्ट, मधुसूदन सुंदरियाल, दिनेश चंद्र टम्टा और […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]

Read More
उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More