मामूली विवाद पर पति ने चाकू से गोदकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। यहां मामूली विवाद पर पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को 24 घंटे में गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 21 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के रामपुर के मीरापुर मीरगंज निवासी इस्तकार ने थाना गदरपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बहनोई शादाब, ससुर नवाब हुसैन,देवर नदीम और समद ने मिलकर उसकी बहन मुर्सलीन जहां को प्रताड़ित किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने अभियुक्तों की अति शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद थाना गदरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू करते हुए नामजद अभियुक्त मृतका के पति शादाब पुत्र नवाब हुसैन, निवासी धीमरखेड़ा गदरपुर को मोतियापुर तिराहे से लगभग 300मीटर आगे काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार शादाब ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशा करता था। खाना मांगने को लेकर उसका अपनी पत्नी मुर्सलीन से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते शादाब ने अपनी पत्नी मुर्सलीन के पेट में चाकू से तीन-चार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध चाकू की बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। शादाब को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gadarpur news husband killed his wife husband stabbed his wife Husband stabbed his wife to death over a minor dispute minor dispute police arrested him and sent him behind bars udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज गदरपुर न्यूज पति ने करी पत्नी की हत्या पति ने चाकू से गोदा पत्नी को मामूली विवाद

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More