रास्ते से ठेला हटाने को कहने पर फड़ ठेला वालो ने दौड़़ा-दौड़ाकर पीटा व्यापारी नेता के पुत्र को  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। रास्ता जाम होने पर ठेला हटाने को कहने पर ठेले वालो ने नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के पुत्र अनुज अग्रवाल को डेढ़ सौ मीटर तक दौड़़ा-दौड़ाकर पीटा। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने दो फड़ – ठेला वालो को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज अग्रवाल की बर्तन बाजार में बर्तनों की दुकान है। दोपहर में अनुज अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में कारखाना बाजार के समीप सड़क पर कुछ विक्रेता ठेलों पर मोजे व अन्य सामान बेच रहे थे। इससे रास्ता जाम था। ऐसे में उन्होंने ठेला किनारे करने को कहा। यह बात ठेले वालों को नागवार हुई और वे हाथापाई पर उतारू हो गए। अनुज वहां से किसी तरह बचकर निकले तो ठेला विक्रेताओं ने उन्हें दौड़ा लिया। उन्हें काफी दूरी तक जमकर पीटा। हेलमेट व अन्य चीजों से उन्हें पीटा गया। उनके सीने, गले और बाएं पैर में चोटें आईं। जानकारी पर पहुंचेअन्य व्यापारी व परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए और इलाज कराया। जिसके बाद काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिटाई करने वालों की सीसीटीवी के जरिये शिनाख्त की। कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सिद्धार्थ राठौर और राधाकृष्ण निवासी गढ़ समताआश्रम को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news On being asked to remove the cart from the road the pushcart drivers rushed and beat the son of a business leader uttarakhand news When asked to remove the handcart from the road

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More