धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में 21 को हल्द्वानी में होगा विशाल सम्मेलन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कुमाऊं क्षेत्र में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान पर स्पष्ट किया कि ज्वाइनिंग कमेटी की राय अनुशार नए पुराने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है। वहीं सत्र को लेकर तंज कसा कि कांग्रेस विधायकों ने तो जनहित के अधिक मुद्दे उठाना भी जरूरी नहीं समझा, जबकि भाजपा के विधायकों ने जनसरोकारों के विषय सदन में उठाए।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, यह हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि प्रदेश के विकास और कल्याण का बजट, विस्तृत चर्चा के साथ पारित हो गया है। अब ऐसे में विपक्ष को अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए क्योंकि उनके गैर जिम्मेदाराना रवैया को प्रदेशवासियों ने इस मर्तबा भी सत्र में देखा है। उन्होंने सदन में भाजपा विधायकों द्वारा अधिक सवाल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विधायक जनता के स्वाभाविक और जिम्मेदार प्रतिनिधि है। इसीलिए उनके द्वारा जनसरोकारों और क्षेत्रीय समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के सामने उठाया गया। इसी मुद्दे पर कांग्रेस को आईना दिखाते हुए का कि उनके विधायकों ने तो अपनी जनता से जुड़े विषयों को प्रयाप्त संख्या में उठाना भी जरूरी नहीं समझा। जो स्पष्ट बताता है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह मुद्दाविहीन विचारहीन हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

वही पत्रकारों द्वारा पार्टी में शामिल करने को लेकर किए सवालों पर स्पष्ट किया कि नए और पुराने सभी तरह के राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं का पार्टी में खुले मन से स्वागत है। हां जहां पर जॉइनिंग को लेकर कुछ दिक्कतें हैं उनको लेकर संगठन सदस्यता अभियान कमेटी विचार करेगी। उनकी राय के आधार पर ही उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

उन्होंने धामी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हो रहे बड़े कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में गृहमंत्री की मौजूदगी में हुए विशाल सम्मेलन की तरह कुमाऊं में भी बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाले इस सम्मेलन में हमे देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होने जा रहा है। जिस तरह का उत्साह सरकार की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच है उसको देखते हुए हमें वहां भी लाखों लोगों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 4 years of Dhami government completed a huge conference will be held in Haldwani on 21st in the presence of Union Defense Minister Rajnath Singh Haldwani news On completion of 4 years of Dhami government Union Defense Minister Rajnath Singh in Haldwani on 21st uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 को हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More