गांधी जयंती पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा “एक कदम स्वच्छता की ओर विचार के साथ” स्वच्छता सह वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान का किया आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। गांधी जयंती पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अंतर्गत नैनीताल एवं उधम सिंह नगर स्थित समस्त 58 शाखाओं द्वारा “एक कदम स्वच्छता की ओर विचार के साथ” स्वच्छता सह वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान बैंक के सहायक महाप्रबंधक के एम शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।
 
इस दौरान मोटाहल्दु स्थिति बैंक शाखा प्रांगण में आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुए सहायक महाप्रबंधक के एम शर्मा द्वारा स्वच्छता एवं वित्तीय जागरूकता पर प्रकाश डाला गया।मोटाहल्दू की ग्राम प्रधान एवं प्रदेश सचिव प्रधान संगठन सीमा पाठक द्वारा भी सभा को संबोधित करते हुए बैंक की मोटाहल्दू शाखा के प्रबंधक आशीष मैठाणी एवं समस्त स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की गई। क्षेत्रीय कार्यालय योजना विभाग के प्रमुख सी पी पांडे द्वारा उपस्थित जन सामान्य का स्वागत किया गया। नैनीताल से आए यथार्थ नुक्कड़ ग्रुप द्वारा नाटक के माध्यम से स्वच्छता पर नाटक मंचन किया गया। बी डी नैनवाल द्वारा वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभा का संचालन मोटा हल्दु शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष मैठाणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीपक पांडे, मनोज पंत, रितु रौतेला, शालिनी धीमान सहित कई बैंक कर्मी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cleanliness cum financial literacy awareness campaign was organized Haldwani news On the occasion of Gandhi Jayanti Uttarakhand Gramin Bank organized "One step towards cleanliness" campaign. Also Uttarakhand Gramin Bank organized cleanliness cum financial literacy awareness campaign "One step towards cleanliness" Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More