मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हल्द्वानी एवं लालकुआं में हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन   

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी/लालकुआं। उत्तराखण्ड के लोक पर्व मकर संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित उत्तरायणी कौतिक (घुघतिया त्यार) पर आज हल्द्वानी एवं लालकुआं में सांस्कृतिक रंग बिखेरती परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं और पुरुष कुमाऊँनी पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शामिल हुए।  शोभायात्रा के दौरान जहां लोगो ने झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं स्थानीय ब्यापारी, राजनीतिक संगठनों के साथ प्रेस क्लब हल्द्वानी ने भी शोभायात्रा मार्ग पर स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में सम्मिलित लोगो का स्वागत एवं फल आदी वितरित किया।

 
शोभायात्रा में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती विभिन्न झांकियों ने जहां दर्शकों को भाव-विभोर किया, वहीं बाहर से आए कलाकारों ने लोकनृत्य, ढोल-दमाऊ, झोड़ा-चांचरी व छोलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान स्थानीय बैंड भी अपनी धुनों से रंग घोलते नजर आए। 
 

हल्द्वानी में हीरानगर परिसर से रवाना हुई यात्रा कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, रोडवेज बस स्टेशन, स्टेशन रोड, नया बाजार और सिंधी चौराहा होते हुए पुनः उत्थान मंच परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्री केदारनाथ, नंदा देवी, भैरव पूजा, सातूं-आठूं पर्व सहित लगभग 30 झांकियां शामिल थीं। बच्चों और महिलाओं के पारंपरिक नृत्य, ढोल-दमाऊ की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लालकुआं शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण न्याय के देवता श्री गोलू भगवान का डोला रहा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही 50 फीट ऊंची क्रेन पर बना राधा-कृष्ण का झूला भी लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
 
प्रेस क्लब हल्द्वानी ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत
प्रेस क्लब हल्द्वानी ने बुधवार को शहर में निकली उत्तरायणी पर्व शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को जल और फल वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मकर संक्रांति और घुघतिया त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 
मंच पर “बेडू पाको बारो मासा”.. गुनगुना कर लोक संस्कृति को बचाने का सन्देश दिया पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने
 
बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक के तीसरे दिन मैदान उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने मंच से उत्तराखंड का अमर लोकगीत ‘बेडू पाको बारो मासा…’ गुनगुनाया। जैसे ही गीत की धुन उठी, पूरा पंडाल झूम उठा और दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गापाल यह भी सन्देश दे गए कि वह एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक आत्मा के साथ जुड़े है और अपनी संस्कृतिक विरासत को बचाना व संजोये रखना ही हम सभी का कर्तब्य है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A city procession was held on the occasion of the folk festival of Makar Sankranti in Uttarakhand A grand procession was organized in Haldwani and Lalkuan on Makar Sankranti A grand procession was organized in Haldwani and Lalkuan on the occasion of the Uttarayani festival Haldwani/Lalkuan News showcasing cultural heritage and traditional customs The Press Club Haldwani set up a stall to welcome the people participating in the procession and distributed fruits and other items uttarakhand news उत्तराखण्ड के लोक पर्व मकर संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित हुई नगर शोभायात्रा उत्तराखण्ड न्यूज उत्तरायणी पर्व पर हल्द्वानी एवं लालकुआं में हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रेस क्लब हल्द्वानी ने स्टॉल लगाकर किया शोभायात्रा में सम्मिलित लोगो का स्वागत एवं फल आदी वितरण हल्द्वानी/ लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More