राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सूचना विभाग द्वारा मीडिया सेंटर हल्द्वानी में किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को सूचना विभाग की ओर से हल्द्वानी मीडिया सेंटर में एक विचार गोष्ठी आयोजित कराई गई। जिसमें जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी सहित विभिन्न मीडिया पत्रकारों ने भाग लिया।

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के संचालन एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता विषय पर उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिला सूचना अधिकारी द्वारा प्रेस दिवस के आयोजन उसके उद्देश्य सहित उक्त विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार भगवान गंगोला द्वारा पत्रकारिता में आ रही विभिन्न चुनोतियों एवं गलत सूचनाओं पर प्रेस की विश्वसनीयता विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने प्रेस की स्वतंत्रता, मीडिया की विश्वसनीयता, डिजिटल युग की चुनौतियों, फेक न्यूज़ और प्रेस की बदलती भूमिका तथा स्थानीय मुद्दों पर मीडिया की जिम्मेदारियों को लेकर अपने–अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आज का समय पत्रकारिता के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण दौर है, जहाँ एक ओर तेजी से बदलती तकनीक मीडिया के अवसर बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर सत्यापन और विश्वसनीय रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ गई है।सभी पत्रकारों ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और नैतिक पत्रकारिता ही लोकतंत्र कीमजबूती का आधार है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ विचार,घटनाओं आदि को निष्पक्षता से सामने लाने के अपने कर्तव्य को और अधिक मजबूती से निभाने का कार्य करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल
 
 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a seminar was organised by the Information Department a seminar was organised by the Information Department at Media Centre Haldwani Haldwani news Media Centre Haldwani National Press Day On National Press Day uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मीडिया सेंटर हल्द्वानी राष्ट्रीय प्रेस दिवस सूचना विभाग द्वारा  किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More