सड़क दुर्घटना पर परिजनों ने किया सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत के बाद स्वजन आगबबूला हो गए। उन्होंने शव लेने से इन्कार करते हुए बल्लूपुर-गढ़ी मार्ग पर जाम लगाकर खूब हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। मृतक के स्वजन बस चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और बस मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस घटनाक्रम के चलते मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को विकासनगर रूट की एक बस ने एफआरआइ के निकट दोपहिया वाहन सवार नरेश निवासी मानस विहार, बल्लूपुर चौक को टक्कर मार दी थी। इससे नरेश बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराते हुए स्वजन को सूचित करने के साथ ही मंगलवार रात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। यह पता चलते ही स्वजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर बल्लूपुर से गढ़ी जाने वाले मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक कैंट कोतवाली पुलिस स्वजन को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन जाम खुलवाने में नाकाम रही। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

कैंट कोतवाली में तैनात एसएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने शव को भी सड़क पर रखने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया गया। इसके बाद मार्ग पर आवाजाही सामान्य करा दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news On road accident police chased away the crowd by using sticks relatives blocked the road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More