नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता के गांव चैतुआखेड़ा में सम्पत्ति हड़पने के शक में दो चाचा ने मिल कर देर रात एक भतीजे को काटने के साथ दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर रात में ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चैतुआखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह का बेटा 22 वर्षीय बलविंदर सिंह और 16 वर्षीय बंटी घर पर सो रहे थे। घर में बलविंदर की पत्नी, उसका एक साल का बच्चा, बलविंदर की बहन व पिता घर पर थे। बंटी ने बताया कि आधी रात को उसके दो चाचा मलकीत सिंह व मिल्खा सिंह उर्फ मिला घर में घुस आए। उन्होंने तेज धारदार हथियार से बलविंदर और उस पर वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर दोनों चाचा भाग गए। परिवार के लोग दोनों को उप जिला अस्पताल खटीमा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बंटी को हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला बाल विकास सुरक्षा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान में छात्राओं द्वारा कई स्थानों पर असुरक्षा और भय होने की शिकायत किए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां कालू सिद्ध मंदिर के पास कृषि सेवा केंद्र की दुकान में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पाया है। आग लगने से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें 👉 […]
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बढ़े हुए पानी के बिलों के विरोध में तल्ली हल्द्वानी और गौजाजली जाली के लोगों ने मंडी बायपास रोड स्थित जल निगम के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें 👉 पीएसी के सिपाही और एक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नें […]