सम्पत्ति हड़पने के शक में दो चाचा ने मिलकर काट डाला अपने ही भतीजे को, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता के गांव चैतुआखेड़ा में सम्पत्ति हड़पने के शक में दो चाचा ने मिल कर देर रात एक भतीजे को काटने के साथ दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर रात में ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार चैतुआखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह का बेटा 22 वर्षीय बलविंदर सिंह और 16 वर्षीय बंटी घर पर सो रहे थे। घर में बलविंदर की पत्नी, उसका एक साल का बच्चा, बलविंदर की बहन व पिता घर पर थे। बंटी ने बताया कि आधी रात को उसके दो चाचा मलकीत सिंह व मिल्खा सिंह उर्फ मिला घर में घुस आए। उन्होंने तेज धारदार हथियार से बलविंदर और उस पर वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर दोनों चाचा भाग गए। परिवार के लोग दोनों को उप जिला अस्पताल खटीमा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बंटी को हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nanakmatta news On suspicion of grabbing property police registered a case two uncles together killed their own nephew two uncles together killed their own nephew To udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More