महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भीमताल स्थित छोटा कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नैनीताल जिले के भीमताल स्थित छोटा कैलाश मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर भगवान शिव के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के उद्घोष गूंजते रहे।
 
श्रद्धालु शनिवार रात्रि से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। पूरी रात भजन-कीर्तन और शिव आराधना का क्रम जारी रहा। रविवार प्रातः चार बजे से मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोले गए, जिसके बाद जलाभिषेक और पूजा का सिलसिला निरंतर चलता रहा। मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया गया। ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में भीड़ कुछ कम रही,बावजूद इसकेआयोजन अत्यंत भव्य और सुव्यवस्थित रहा।
 
इधर हल्द्वानी, भीमताल भवाली, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, बेतालघाट, गरमपानी एवं पतलोट क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन, भंडारे और रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
 
 
आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने भी छोटा कैलाश पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। आयुक्त ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप, त्याग और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा जनसेवा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम पूरे दिन श्रद्धापूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a sea of ​​devotees gathered at the Chota Kailash temple a sea of ​​devotees gathered at the Chota Kailash temple in Bhimtal Nainital/Bhimtal News On the auspicious occasion of Mahashivratri uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छोटा कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब नैनीताल/भीमताल न्यूज महाशिवरात्रि के पावन अवसर

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More