रानीखेत। भारत और विश्व के विभिन्न देशों में आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस क्रम में स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत ने भी अनेक कार्यक्रम आयोजित कर इन दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन कर पुष्प अर्पित किए तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं, छात्र संघ के पदाधिकारी तथा NSS एवं NCC के स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया गया। उनके द्वारा शास्त्री जी जैसा सादा जीवन उच्च विचार की सोच को अति आवश्यक बताते हुए युवाओं को उससे प्रेरणा लेने की सीख भी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा- 2024” कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के स्टॉफ सहित 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल एवं 24 यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के कैडेटों द्वारा महाविद्यालय में साफ-सफाई की गई। प्राचार्य द्वारा युवाओं को पर्यावरण को संरक्षित करते हुए उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम को गाकर किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे, प्रो. पी. एन. तिवारी, डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. बी के. जोशी, डॉ. निधि पांडे, डॉ सी. एस. पंत, डॉ. बरखा रौतेला, डॉ. नीतिका, डॉ. निहारिका, डॉ. आरती चौहान, डॉ. पंकज प्रियदर्शी, डॉ. शंकर कुमार, डॉ. जे एस रावत, डॉ. प्रतीक शर्मा तथा एनसीसी एवं एनएसएस के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]