हल्द्वानी। आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर वार्ड नंबर 56 में महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ नेत्री भागीरथी बिष्ट और शोभा बिष्ट के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी नये सदस्यों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया और मिल जुलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
सदस्यता कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही और आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव मैं मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने का आहवान किया, ताकि कांग्रेस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके। महिला कांग्रेस के 40वें स्थान दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सदस्यता कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मधु सांगुरी, पुष्पा नेगी, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, शशि वर्मा, रेनू तोमर, नीलू नेगी, मंजू पांडे, नीमा भट्ट, भावना बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]