एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने चलाया बनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान, 82 व्यक्तियों से पुलिस एक्ट में वसूला संयोजन शुल्क, 16 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का चालान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। जनपद को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से 7 जुलाई 2025 को पुलिस की 6 टीमों ने बनभूलपुरा की लाइन नंबर 01 से 18, गौजाजाली, इंद्रानगर, जवाहर नगर, रेलवे बाजार सहित कई क्षेत्रों में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटल व ढाबा संचालकों और श्रमिकों का सत्यापन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। इस कार्रवाई के दौरान बिना सत्यापन के रह रहे 82 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 व 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 26,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। बिना सत्यापन किरायेदारों को शरण देने वाले 16 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। कुल 1.60 लाख रुपये के चालान कर रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की गई। इसके अलावा एमवी एक्ट के तहत 13 चालान कर 3,000 रुपये और कोटपा एक्ट के तहत 5 चालान कर 1,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

🔸 पुलिस की अपील
जनपद पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों, कामगारों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं, अन्यथा यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 thousand rupees challan on 16 house owners composition fee collected from 82 persons under Police Act Haldwani news intensive verification campaign conducted in Banbhulpura area Nainital police Nainital Police conducted an intensive verification campaign in Banbhulpura area On the instructions of SSP Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल पुलिस बनभूलपुरा क्षेत्र में चला सघन सत्यापन अभियान हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More