युवती से स्टाक दिखाने के बहाने बिजनेस पार्टनर ने साथियों संग मिल किया सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां बिजनेस पार्टनर युवती को स्टाक दिखाने के बहाने एक युवक गोदाम में ले गया और नशीली काफी पिलाने के बाद साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने भगवानपुर निवासी पार्टनर और उसके भाई सहित तीन आरोपितों पर संगीन आरोप लगाते हुए कोर्ट की मदद से ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

घटना ज्वालापुर क्षेत्र की नंदपुरी कालोनी की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक युवती ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान-पहचान कई वर्ष पहले शुभम सैनी निवासी ग्राम डाडा पट्टी भगवानपुर से हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच अक्सर बातचीत होने लग गयी। इसी दौरान शुभम के साथ उसने रेडीमेड गारमेंट का कारोबार शुरू कर दिया। आरोप है कि शुभम उसे स्टाक दिखाने की बात कहकर नंदपुरी में एक मकान में लेकर आया, जहां उसे काफी पिलाई गई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। आरोप है कि शुभम, उसके भाई दीपक सैनी और तीसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने शोर मचाया तब उसके साथ गाली-गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी गई। उस दौरान शुभम ने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा, जिसके बाद शुभम ने फिर कई जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news On the pretext of showing the stock to the girl the business partner gang-raped her along with her colleagues the girl filed a case in the police station Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More