देहरादून। यहां दून पुलिस और रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं के आरोपी कार सवार बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, देहरादून पुलिस रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं के संदिग्ध बदमाश और उसकी कार का पीछा कर रही थी। तभी रविवार रात करीब दो बजे बहादराबाद इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में बदमाश फरमान निवासी नकुड, सहारनपुर के पैर में गोली लगी। उसके दो साथी गुल्लू और गुलफाम मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। वह पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार की जेल जा चुका है। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]