सीएम का एक क्लिक : राज्य के 9.74 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 176.59 करोड़ रुपये की धनराशि की सौगात 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मई 2026 की पेंशन राशि एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। राज्य के 9.74 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 176.59 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखभाल के प्रति लोगों को शपथ भी दिलाई। कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और बाधा के पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। जन-धन, उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को सालाना तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जबकि महिलाओं को ‘लखपति दीदी योजना’ और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

दावा किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

धामी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक के अधिक उपयोग और नियमित निगरानी को आवश्यक बताया। उन्होंने विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों के पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 176.59 करोड़ रुपये की धनराशि की सौगात   The CM's Single Click: A Gift of ₹176.59 Crore to Over 9.74 Lakh Beneficiaries in the State Chief Minister Pushkar Singh Dhami dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More