उत्तराखंड में तीन महीने बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत, तीन नए संक्रमित आये सामने  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में लगभग तीन महीने बाद एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। नए साल में कोरोना मरीज की मौत का पहला मामला है। इसके अलावा देहरादून और नैनीताल जिले में तीन नए संक्रमित मिले हैं। 
414 सैंपलों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 414 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे पहले 26 सितंबर 2022 को एक मरीज की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

अब तक 334 कोरोना मरीजों की मौत
प्रदेश में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक कुल 334 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें हुई है। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 34 है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.72 प्रतिशत और रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

हाईकोर्ट में बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध

हाईकोर्ट समेत प्रदेश की अन्य अदालतों में मास्क के बिना प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन को हाईकोर्ट सहित प्रदेश की अदालतों में भी प्रभावी कर दिया गया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इस बारे में पूर्व में ही आदेश जारी कर दिए थे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हाईकोर्ट सहित जिला, तहसील अदालतों में न्यायिक अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्ता, वादकारी सहित अन्य कोर्ट परिसर व कोर्ट रूम में मास्क पहन कर आएंगे। शारीरिक दूरी का पूरी तरह अनुपालन किया जाएगा। बिना मास्क के कोर्ट परिसर में प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। कोर्ट रूम और परिसर को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्यायालय परिसर में न्यायालय कक्ष में भीड़भाड़ ना हो। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corona news One corona infected died after three months in Uttarakhand three new infected came to the fore Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More