सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का हुआ आयोजन, 120 से अधिक नोडल अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी दिल्ली से आए एक्सपर्ट्स चंदन कुमार, जस्सी प्रसाद एवं शनि कुमार ने वर्चुअल लैब के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्राध्यापकों को अवगत कराया। वर्कशॉप में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड्स में रुद्रपुर महाविद्यालय के साथ-साथ खटीमा, टनकपुर, सितारगंज एवं नानकमत्ता के महाविद्यालय से आए 120 से अधिक नोडल अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए इसका लाभ प्राप्त किया।  

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

आई आई टी दिल्ली से आए प्रशिक्षकों ने डॉ भारत पांडे को कोविड समय में बनाई गई वर्चुअल लैब में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया साथ ही महाविद्यालय को नोडल सेंटर नॉमिनेट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी सी पंत, प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्रोफेसर पी पी त्रिपाठी, डॉ भारत पांडे, डॉ चंद्रपाल, डॉ दीपक दुर्गापाल एवं डॉ रवीश त्रिपाठी एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी के द्वारा वर्चुअल लैब की सराहना की गई। अंत में प्रॉक्टर प्रो सर्वजीत सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: more than 120 nodal officers and students participated One day virtual lab workshop organized in Sardar Bhagat Singh College Rudrapur College US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More