अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया एक दिवस वॉलीबॉल मैच का आयोजन  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज युवा कांग्रेस के शक्ति सुपर शी कार्यक्रम के अंतर्गत मीमांशा आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में एक दिवस वॉलीबॉल मैच का आयोजन के साथ ही राजनीति और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। 
 
इस दौरान आयोजित वॉलीबॉल मैच नारायणी और एम बी पी जी कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें 3 सेट जीत कर नारायणी टीम ने विजय प्राप्त की। रेफरी की भूमिका में रहे कमल दानू, गोलू मेहरा। इसी के साथ भागीरथी बिष्ट, प्रीति साहू, मधु संगुरी को शक्ति सुपर शी महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू द्वारा किया गया। 
 
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री सोहेल सिद्दीकी, पंकज खानी, गोपाल तिवारी, नरेंद्र तिवारी, जूही चुफाल, स्वाति जोशी, खस्टी बिष्ट, आकांशा सुयाल, रवि पांडे, भुवन कबाड़वाल, संजय मेहरा, अर्जुन सिंह, सुंदर दानू, दिनेश बिष्ट, शैलेन्द्र चौरसिया, आदि मौजूद थे। बताते चलें कि शक्ति सुपर शी के अन्तर्गत लगातार दो साल से राजनीति में आगे बढ़ रही महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का काम यूथ कांग्रेस लगातार कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a one-day volleyball match was organized under the leadership of Youth Congress Haldwani news On the eve of International Women's Day uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More