मैक्स वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। बड़कोट तहसील क्षेत्र के नगांण गांव के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत के साथ ही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कोट तहसील नगांण गांव के पास स्यालव से बड़कोट की तरफ आ रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे और उन्होंने घायल लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना देकर 108 वाहन की मदद से घायलों को पीएचसी बड़कोट पहुंचाया। वाहन में सभी सवार लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। हादसे के समय वाहन में 5 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पवित्र चित्रशिला धाम : […]

Read More