तेज रफ्तार कार से भिड़ंत पर एक कि मौत तीन घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। तेज रफ्तार कार से हुई भिड़ंत में कार सवार पांच युवकों में से एक की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक युवक सकुशल बच गया। गंभीर रूप से घायलों को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 11 बजे नगर के वार्ड नंबर पांच में रहने वाला गौरव पाहुजा उर्फ गौरू अपने साथी वार्ड नंबर 10 निवासी अमन पसरिचा, वार्ड नंबर सात निवासी वंश शर्मा व सोनू तागरा तथा कैलाशपुर निवासी विशाल तनेजा के साथ कांग्रेस नेता अनिल सिंह की कार से रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। जब कार सवार युवक महतोष में एनएच 74 पर बने कट के पास पहुंचे जो अचानक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहा गौरव पाहुजा उर्फ गोलू, अमन पसरिचा, वंश शर्मा व विशाल तनेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए रुद्रपुर भेजा। इस दौरान गौरव पाहुजा उर्फ गौरू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमन पसरिचा, वंश शर्मा व विशाल तनेजा को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना में कार में सवार दीपक तागरा सकुशल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक चेसिस वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर महतोष चौकी के परिसर में खड़ा कराया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More