बोलेरो के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक की मौत जबकि दो गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
चमोली। यहां नारायणबगड़ ब्लॉक के मींग गधेरा-हंसकोटी-खेनोली मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह गड़कोट लेलाछिमा तोक के पास बोलेरो (UK TA – 2296 ) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार तीन लोगो में से एक की मौत हो गईं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। 
 
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और DDRF की टीम ने संयुक्त टीम रूप से खाई में उतरकर सभी घायलों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाने के बाद तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहां प्रकाश सिंह (35), निवासी गड़कोट को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की पहचान दर्शन सिंह (33) और विक्रम सिंह (28), निवासी ग्वाड़ लगा गड़कोट, के रूप में हुई है। दोनों का उपचार जारी है। 
 
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। दो दिन पहले रुद्रप्रयाग में भी इसी तरह वाहन बेकाबू होकर खेत में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bolero lost control and fell into a deep gorge chamoli news One person died and two others were seriously injured One person died and two others were seriously injured when a Bolero lost control and fell into a deep gorge uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज दुर्घटना न्यूज दो गंभीर घायल बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी वाहन सवार एक की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More