जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत और एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलसी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। जिले की आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव के बदाढ़गाड जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से बदाढ़गाड जंगल में आग धधक रही थी। ग्रामीण पुष्कर लाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे बूंगा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेशी देवी अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं, जो गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित है। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण जंगल की आग तेजी से फैली और सुरेशी देवी आग की लपटों में घिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें आग से बाहर निकाला।गंभीर रूप से झुलसी महिला को घर लाया गया और अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

घटना की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही क्षेत्रीय पटवारी और वन विभाग को दे दी थी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात गांव पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

वहीं दूसरी ओर नारायणबगड़ के रेस चोपता गांव में भी जंगल की आग ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। आग से झुलसी कश्मीरा देवी का इलाज कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में चल रहा है। लगातार बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news forest fire one woman died and another woman was seriously burnt uttarakhand news आग से एक महिला की मौत उत्तराखण्ड न्यूज एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलसी एक महिला की मौत और एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलसी   One woman died and another woman was seriously burnt in a forest fire चमोली न्यूज जंगल में लगी आग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More