कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत, जबकि चार लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी गढ़वाल।यहां रविवार (आज) कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए है। मौके पर पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के देहलचौरी क्षेत्र में हुआ। अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (UK13A-9418) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी घायलों को बाहर निकाला गया। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

बताया गया कि वाहन को रोहित थपलियाल चला रहे थे, जो रुद्रप्रयाग से एक शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा, कोट ब्लॉक से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

रेस्क्यू के दौरान पुलिस कांस्टेबल बद्री लाल ने गंभीर रूप से घायल महिला को अपने निजी वाहन से तुरंत श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

मृतका की पहचान 49 वर्षीय अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट, निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड के रूप में हुई है। घायलों में चालक रोहित थपलियाल (24), रश्मि देवी (45), सुधा देवी (54) और सुमन बिष्ट (26) शामिल हैं।सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a car went out of control and fell into a deep ditch A woman died and four others were injured in the accident A woman died and four others were injured when a car went out of control and fell into a deep ditch Accident news Pauri Garhwal News uttarakhand news अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना में एक महिला की मौत के साथ ही चार लोग घायल दुर्घटना समाचार पौड़ी गढ़वाल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More