बाइक सवार दो युवकों की सांड से टक्कर में एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। हल्द्वानी से लालकुआं आ रहें बाइक सवार दो युवकों की सड़क पर खड़े आवारा सांड से टक्कर में एक युवक की हुई मौत, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार देर शाम पुराना बिंदुखेड़ा बिंदुखत्ता निवासी 18 वर्षीय युवक लवी नेगी पुत्र आनंद नेगी व 17 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र तारा रावत बाइक से हल्द्वानी से लालकुआं आ रहे थे। तभी युवकों की बाइक सोयबीन फैक्टरी के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को दोस्तों और आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टर ने लवी नेगी को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायल सांड़ को गोधाम भेज दिया गया है। सूचना पर मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए घायल हुए सांड़ को सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, सचिन फुलारा और अन्य के सहयोग से गोधाम भिजवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा पशुओं को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन इनको पकड़ने का काम नहीं कर रहा है जिसका नतीजा है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।

 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news lalkuan news one died the other injured Two youths riding a bike collided with a bull uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More