शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
गोपेश्वर। चमोली जिले के पोखरी थाने के तहत शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटों के अंदर हत्या का खुलासा  करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि बीती 12 नवंबर को जसपाल लाल पुत्र एतवारु लाल निवासी पोगठा थाना पोखरी जनपद चमोली ने बताया कि 11 नवंबर को उनके पुत्र उत्तम सिंह का शव चौरी गदेरा ग्राम पोगठा में मिला है। हत्या की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष पोखरी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम ने टेक्निकल सपोर्ट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ व साक्ष्य एकत्र कर 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी 22 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र स्व. हरीश लाल निवासी ग्राम पोगठा थाना पोखरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उत्तम कुमार रिश्ते में उसका भाई लगता है।साथ ही दोनों खच्चर चलाने का कार्य करते थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीती 11 नवंबर की शाम को उसने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। घर जाते समय किसी बात को लेकर उत्तम के साथ उसकी बहस हो गई। उत्तम उसे गालियां देने लगा। जिसके बाद उन दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई व गुस्से में आकर उसने उत्तम को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी छाती पर एक बड़ा पत्थर रख दिया। जिससे वह उठ न सके। इसके बाद वह चुपचाप वहां से अपने घर को चला गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना के दिन मृतक द्वारा पहने कपड़े और मारने हेतु प्रयोग किए पत्थर को बरामद किया है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद चौरसिया, प्रशांत बिष्ट, अपर उप निरीक्षक दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A dispute occurred after drinking alcohol accused arrested crime news Gopeshwar news one youth killed another One youth killed another in a dispute after drinking alcohol police arrested the accused uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More