राजकीय महाविद्यालय पाटी द्वारा एंटी ड्रग्स से संबंधित ऑनलाइन संगोष्ठी का किया गया आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। राजकीय महाविद्यालय पाटी में शनिवार (आज) एंटी ड्रग्स से संबंधित ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

संगोष्टी को संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.आनंद सिंह उनियाल द्वारा जिला, प्रदेश और देश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी ड्रग्स सेल के गठन के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही समाज में नशे के शिकार लोगों को चिन्हित करने, उनका उचित मार्गदर्शन करने एवं उन्हें नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयासों के प्रति दिशा निर्देश दिया गया। प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार पांडे ने समस्त छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन एन्टी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ संध्या गढ़कोटी ने किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय की डॉ हिना परवीन, डॉ रितु पाल के साथ ही महाविद्यालय परिवार के सदस्य, एंटी ड्रग सेल के सदस्य और छात्र छात्राएं सम्मिलित रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Online seminar on anti drugs Online Seminar on Anti Drugs organized by Government College Pati Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More