इकलौते बेटे ने बहन, मां, नानी व पापा को मारी गोली 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरियाणा। रोहतक के विजय नगर हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आये हैं। यहां एकलौते बेटे ने ही अपनी बहन, माँ, नानी व पापा को गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/03/the-vicious-person-who-robbed-the-purse-from-the-woman-was-caught-by-the-police/

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसे न मिलने से आरोपी अभिषेक अपने परिजनों ने नाराज था। उसने गत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर में रखी 32 बोर की रिवाल्वर ली और अपने ऊपर वाले कमरे में चला गया। वहां पर उसके कमरे में सो रही बहन नेहा उर्फ तमन्ना (19) को कनपटी से सटाकर गोली मारी। आरोपी ने बताया कि बहन को गोली मारने के बाद उसने आवाज देकर नीचे से नानी रोशनी को काम के बहाने ऊपर कमरे में बुलाया। इस दौरान उसने नेहा को कपड़े से ढक दिया, ताकि नानी को लगे की नेहा सो रही है। नानी जैसे ही अंदर आई, उसके सिर में भी गोली मार दी। नानी फर्श पर गिर पड़ी। शरीर में थोड़ी हरकत होने पर उसने दूसरी गोली भी चलाई। इसके बाद उसने मां को कमरे में आने के लिए आवाज दी। साथ ही कहा कि उन्हें नानी बुला रही है। इस दौरान उसने दरवाजा आधा खुला छोड़ दिया। जैसे ही मां ने अंदर प्रवेश किया, जब तक वह कुछ समझ पाती। उनके सिर में भी गोली दाग दी। मां भी फर्श पर गिर पड़ी। ऊपर कमरे में बहन, नानी व मां को गोली मारने के बाद अभिषेक तेजी से नीचे आया। उस समय अंदर वाले कमरे में पिता बबलू पहलवान फोन पर किसी से बात कर रहे थे। अभिषेक ने माथे में गोली मार दी। इसके बाद बबलू गिरकर अचेत हो गए। इसके बाद उसने जिंदा बचने की गुंजाइश न रहे, इसलिए पिता के सिर में दो और गोली मार दी। सभी को गोली मारने के बाद अभिषेक ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और दोस्त के घर पहुंच गया। करीब दो बजे वापस आया। इसके बाद मामा को फोन किया। फिर छत पर जाकर अनहोनी होने की बात कह शोर मचाने लगा। इसके बाद आसपास के लोग आ गए और शव बाहर निकाले। उस समय नेहा की सांसें चल रहीं थीं। उसे एक युवक पीजीआई ले गया, जबकि बबलू, बबली व रोशनी दम तोड़ चुके थे। बाद में नेहा की भी मौत हो गई।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सज्जन सिंह ने बताया कि
सोनीपत जिले के मदीना गांव निवासी बबलू पहलवान 20 साल से रोहतक के विजय नगर में रहता था। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। 27 अगस्त को घर में बबलू, उसकी पत्नी बबली व सास रोशनी के शव मिले थे, जबकि बेटी नेहा ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। चारों के सिर में गोली मारी गई थी। बुधवार को छह दिन की जांच के बाद हत्या के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर के 20 वर्षीय बेटे अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। जो पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। सुरक्षा कारणों की वजह से अभिषेक को सुबह पौने छह बजे मौके पर ले गए। पूरे घटनाक्रम के सीन को बारीकी से दोहराया गया। कई सवालों के अब भी जवाब नहीं मिले हैं। घर में रखे 32 बोर के रिवॉल्वर से गोली मारी गई हैं। रिवाल्वर का लाइसेंस था या नहीं, इसकी जांच कर रहे हैं। अभिषेक के दोस्त नैनीताल निवासी कार्तिक से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। ढाई साल पहले कार्तिक व अभिषेक दिल्ली में क्रू-मेंबर का कोर्स करते थे। वहां दोनों की दोस्ती हो गई। इसके अलावा पुलिस दो और दोस्तों की तलाश में जुटी हुई है। हत्याकांड में कार्तिक की भूमिका की जांच के लिए पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news hariyana news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More