ऑपरेशन रोमियो ! नैनीताल पुलिस ने 101 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उन से वसूला 25,500 रुपए जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और बिना कारण सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 101 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उन पर 25,500 रुपए जुर्माना भी लगाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे एमपी फील्ड, रोडवेज, लखनपुर, पानी की टंकी खत्याड़ी, भवानीजंज, कोटद्वार रोड, बालाजी मंदिर के सामने सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की। यहां सार्वजनिक स्थानों पर नशे में धुत, दोपहिया वाहनों से अव्यवस्था फैलाने और हुड़दंग करने वालों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस एक्ट 81 के तहत चालान किया गया, और काउंसलिंग के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

एसएसपी ने कहा कि जनपद में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के पीछे उद्देश्य सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही, नशा और अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान विभिन्न पुलिस दलों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की आम जनता और परिजनों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

इस दौरान प्रथम टीम में थानाध्यक्ष बनभुलपुरा नीरज भाकुनी, वरिष्ठ उप निरिक्षक प्रथम मौ यूनुस, उनि भुवन चन्द्र जोशी, उनि सुनील धानिक, उनि राजकुमारी, पीएसी सहित अन्य पुलिस कर्मी। जबकि द्वितीय टीम में क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र भंडारी, एसएचओअरुण कुमार सैनी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, वरिष्ठ उप ननिरिक्षक द्वितीय मनोज नयाल, उनि तारा सिंह राणा, उनि जोगा सिंह, उनि रेनू, पीएसी सहित अन्य कर्मी। तो तृतीय टीम में (मेडिकल/देखरेख टीम के रूप में )थानाध्यक्ष कालाढूगी पंकज जोशी, उनि धर्मेन्द्र कुमार, उनि गणेश जोशी, पीएसी सहित अन्य कर्मी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 500 fine from them Arrested 101 persons nainital news Operation Romeo! Nainital Police arrested 101 persons and recovered Rs 25 recovered Rs 25 uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More