कोटद्वार। पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी – जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से कार सवार को ऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया।
राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा संध्या रावत के अनुसार को ऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अल्टो कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी सवार थे। गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कारअनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतक धीरज सिंह पोखड़ा ब्लाक के साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]