दुर्घटनाग्रस्त होकर ट्रक के खाई में गिरने से परिचालक की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
टिहरी। जनपद टिहरी के थाना नरेंद्र नगर क्षेत्रान्तर्गत प्लास्डा बायपास रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को निकाला। हादसे में ट्रक परिचालक की मौत हो गई।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार (आज) 04 नवंबर 2024 प्रात: लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर आते समय प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्रनगर के पास ब्रेक फेल होने के कारण खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें एक महिला दो बच्चे एवं दो व्यक्ति (मूल निवासी नेपाल) सवार थे। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटना में एक महिला, 02 बच्चे और ड्राइवर जो ट्रक से कूद गए थे जिनको हल्की चोटे आई है, जबकि परिचालक ट्रक के साथ ही खाई में गिर गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त परिचालक को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news operator dies Operator dies after truck crashes into ditch tehri news Truck falls into ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More