यूयूएसडीए के कार्यों से नाख़ूस नेता प्रतिपक्ष ने दी व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) द्वारा शहरों में पेयजल, सीवरेज और शहरी आधारभूत ढांचे के नाम पर कराए जा रहे कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश शहरों में सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहा कि शहरों की गलियां और मोहल्ले धूल, कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। रोजाना लोग दुर्घटनाओं, जाम और भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
 
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि न तो कार्यस्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, न परियोजनाओं की समय-सीमा स्पष्ट की गई है और न ही ठेकेदार कंपनियों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। उन्होंने कहा कि इससे लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका चरम पर पहुंच गई है।
 
नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि बिना ठोस योजना, प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन के परियोजनाएं केवल कागजोंमें विकास दिखाने के लिए चलाई जा रही हैं, जबकि जनता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने नगर निकायों, संबंधित ठेकेदार कंपनियों, स्थानीय प्रशासन, तकनीकी पर्यवेक्षण अधिकारियों, शहरी विकास विभाग और संबंधित मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से संचालित परियोजनाओं में पारदर्शिता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
नेता प्रतिपक्ष ने अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं-
 
👉सभी परियोजनाओं के कार्यादेश, कुल लागत और निर्धारित समय-सीमा तत्काल सार्वजनिक की जाए।
👉प्रत्येक कार्यस्थल पर परियोजना विवरण सहित सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
👉स्वतंत्र तीसरी पार्टी से गुणवत्ता जांच कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
👉कार्य में देरी पर ठेकेदारों पर पेनल्टी और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाए।
👉लापरवाही या संभावित भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।
 
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अव्यवस्था और जनता की पीड़ा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शासन अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। अंत में श्री आर्य ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई, तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू किया
जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Leader of Opposition unhappy with the actions of UUSDA Leader of Opposition Yashpal Arya unhappy with the actions of UUSDA uttarakhand news warns of a massive public movement उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य यूयूएसडीए के कार्यों से नाख़ूस व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More