लंदन से आया सीएम का आदेश, दस वरिष्ठ नेताओं की बदली किश्मत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के नेताओं को दायित्व देने की शुरुआत कर दी है। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दायित्व दिए जाने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

बताते चलें कि लंबे समय से भाजपा में दायित्वों बांटे जाने का इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले दायित्वों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई थी। सरकार ने आज 10 नेताओं की मुराद पूरी कर दी। इनमें ज्योति प्रसाद गैरोला को उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय ), रमेश गड़िया को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद, मधु भट्ट को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद, मुफ्ती शमून कासमी को अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्, बलराज पासी को अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था, सुरेश भट्ट को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद, अनिल डब्बू को अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी), कैलाश पंत को अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड, शिव सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्, व नारायण राम टम्टा को अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था बनाए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news fate of ten senior leaders changed Order came from London Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More