उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर का प्रकोप, पारा पहुंचा 3.5 डिग्री के नीचे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। वहीं पश्चिम विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़ में हल्की बारिश तथा नव वर्ष पर पर्वतीय इलाकों पर बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया तो चंड़ीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में आज सुबह के समय कोहरा तथा दिन में मौसम साफ रहने के आसार है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री कम, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बर्फबारी के कारण लद्दाख-कश्मीर में सभी झील, नाले, नदी जम गई है। पहाड़ बर्फ से ढ़के हुए है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13.4 डिग्री, करगिल में शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के कल्पा में हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया है। कल कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री दर्ज किया जा सकता है। कुल्लू में भी आज बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया है। मनाली में न्यूमनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री दर्ज किया गया है, अधिकतम तापमान -14.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बद्रीनाथ में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के वक्त देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cold wave mercury reached below 3.5 degree Natinol news Outbreak of cold wave with severe cold in many states of North India

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More