कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भवाली। नैनीताल जिला मुख्यालय के नजदीक भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और राहत-बचाव टीम को सूचना दी। पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एसएसबी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में कुल छह लोग सवार थे।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने बताया कि मृतकों में खटीमा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चौपाल (48), उनकी पत्नी सीमा खेड़ा चौपाल (45), पुत्र वासु चौपाल (19) और 12 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन चालक की भी मौत हो गई है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि चालक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी था। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A husband Bhawali/Nainital News road accident. Four members of the same family died in a road accident. The car went out of control and fell into a deep ditch. Husband uttarakhand news wife and two children died wife and two children died tragically when the car went out of control and fell into a deep ditc उत्तराखण्ड न्यूज एक ही परिवार के चार लोगो की सड़क हादसे में मौत कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत भवाली/नैनीताल न्यूज सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More