पाखरो रेंज घोटाला ! लक्ष्मी राणा के लॉकर से मिले 45 लाख के गहने, ईडी ने जब्त कर मांगा हिसाब   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून । प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बीते दिनों वन विभाग की पाखरो रेंज में हुए घपले में लक्ष्मी राणा का लॉकर खुलवाया। लॉकर से करीब 45 लाख के गहने मिले हैं। जिन्हें जब्त कर ईडी ने जांच शुरू करते हुए लक्ष्मी राणा से इनका हिसाब मांगा है।

रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा पूर्व बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत की करीबी बताई जाती हैं। बीते दिनों ईडी की टीम ने उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में घपले को लेकर 17 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कुल 6 लॉकर ईडी टीम ने फ्रीज कराए थे। अब इन्हें खुलवाए जाने की प्रक्रिया शुरु की गई है। लक्ष्मी राणा का घंटाघर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में स्थित लॉकर खुलवाया गया। बैंक, ईडी टीम और लक्ष्मी राणा की मौजूदगी में यह लॉकर खुला। इससे यह गहने मिले। अब इन गहने की खरीद की जांच शुरू कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कार्बेट के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण कार्यों में घपले और कैंपा फंड में गड़बड़ी को लेकर यह छापेमारी उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर, लैंसडौन, काशीपुर, ऋषिकेश के साथ ही दिल्ली और हरियाणा में की थी। छापेमारी में 1.10 करोड़ रुपए नगदी, सवा किलो सोना, विदेशी डॉलर, बैंक लॉकर, डिजिटल डिवाइस, विभिन्न डीलों के दस्तावेज और 60 करोड़ की जमीनों के दस्तावेज कब्जे में लिए थे। अब दस्तावेजों के साथ ही लॉकरों की जांच पर ईडी ने फोकस किया है। लॉकरों से ईडी को कई राज खुलने की उम्मीद है।
इस घपले में उत्तराखंड के अफसर ईडी के रडार पर आ गए हैं। पाखरो प्रकरण में कुछ अफसरों व तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत के घर छापेमारी के बाद ईडी को इनके बारे में अहम जानकारियां मिली थीं। इसके बाद ईडी ने इनकी भी गोपनीय जांच शुरू कर दी है। ईडी को छापेमारी के दौरान एक आईएफएस के घर से कुछ अन्य आईएफएस के नामों के कुछ दस्तावेज मिले हैं। इनमें लाखों रुपयों के लेन देन को लेकर तथ्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

बताते चलें कि वर्ष 2019 में हरक सिंह रावत के वन मंत्री रहते कॉर्बेट के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण को मंजूरी मिली थी। 101 हेक्टेयर में टाइगर सफारी के लिए मंजूरी से ज्यादा पेड़ काटने और बिना वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के करोड़ों के निर्माण कार्य करने के आरोप लगे। विभागीय एसआईटी के साथ विजिलेंस ने भी जांच की। अब सीबीआई इसकी जांच कर रही है। ईडी की तरफ से आय से अधिक संपत्ति और मनी लांड्रिंग की जांच को यह छापेमारी की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ED seized it and asked for account Pakhro range scam! Jewelery worth Rs 45 lakh found in Lakshmi Rana's locker Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More