रुद्रपुर। पंतनगर थाना पुलिस ने सवारी से लूट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।तीनों आरोपी पहले भी लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
17 नवंबर की रात लालकुआं निवासी रजत गुप्ता दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे थे और एक ऑटो में बैठे। ऑटो चालक समेत चार लोगों ने टाटा कंपनी के गेट नंबर6 के पास उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तीन आरोपी संजय वन क्षेत्र में देखे गए हैं। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपियों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी अरमान और रेहान, दोनों निवासी वार्ड नंबर 13 रेशमबाड़ी, रुद्रपुर गोली लगने से घायल हो गए। तीसरा आरोपी चालक सुमित गंगवार निवासी नीलकंठ कॉलोनी, लालपुर कोतवाली किच्छा – सुरक्षित पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। तीनों आरोपी पूर्व में कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूरी जानकारी ली।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]