रोजगार की तबाही और विभाजन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष में उतरें पार्टी कार्यकर्ता : राजा बहुगुणा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भाकपा (माले) नैनीताल जिला की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक पार्टी ऑफिस, दीपक बोस भवन  बिन्दुखत्ता में सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि नैनीताल जिले में जनसंगठनों ऐक्टू, अखिल भारतीय किसान महासभा, आइसा, ऐपवा, आरवाईए का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। सदस्यता अभियान के पश्चात जनसंगठनों के सम्मेलन किए जाएंगे। यह भी तय किया गया कि जिले में सभी पार्टी ब्रांचों को मजबूत करते हुए 28 जुलाई को कामरेड चारू मजुमदार के शहादत दिवस पर भाकपा माले का बिंदुखत्ता एरिया सम्मेलन व नवंबर माह में नैनीताल जिला सम्मेलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि, “देश में चल रही मोदी सरकार ने मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों व आम जनता के जीवन जीने के लिए बेहद मुश्किल हालात पैदा कर दिये हैं और इससे ध्यान बंटाने के लिए लगातार धार्मिक मुद्दों को उभारा जा रहा है। बैंक बीमा रेलवे जैसे तमाम सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण निगमीकरण ठेकाकरण की राह खोलने के बाद मोदी सरकार की नजर अब सेना के ठेकाकरण करने पर है और इसीलिए अग्निपथ योजना को अमली जामा पहनाने के लिए कमर कसी जा रही है। रोजगार की तबाही और विभाजन की राजनीति मोदी सरकार की पहचान बन गयी है. इससे मुकाबला करने के लिए भाकपा माले जैसी क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करना बेहद जरूरी कार्यभार है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटने के साथ ही नियमित रोजगार और सेना के सम्मान के लिए देश भर में चल रहे युवाओं के आंदोलन को सक्रिय समर्थन दिया जाना जरूरी है।”

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ संजय शर्मा ने कहा कि, “मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला व्यापक जनता की एकता के दम पर ही किया जा सकता है। इसके लिए जनता के बीच सघन रूप से कार्य करना ही एकमात्र विकल्प है। इस काम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अधिकतम समय देना जरूरी है।” मीटिंग के माध्यम से मांग की गई कि सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे सभी युवाओं पर दर्ज मुक़दमे वापस लिए जाएँ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

बैठक में राजा बहुगुणा, डॉ संजय शर्मा, बहादुर सिंह जंगी, डॉ कैलाश पांडेय, ललित मटियाली, एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, विमला रौथाण, किशन बघरी, नैन सिंह कोरंगा, चन्दन राम, पूर्व सैनिक एन डी जोशी, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, स्वरुप सिंह दानू, कमल जोशी, मनोज जोशी, शिव सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Party workers should join the struggle against the destruction of employment and politics of division: Raja Bahuguna Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More