जनता अब यूकेडी को सहयोग और समर्थन देने के पक्ष में – जोशी

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के हरक सिंह रावत को प्यारे बच्चे की तरह डांटने वाले बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि सभी बच्चे प्यारे होते हैं और बच्चे मन के सच्चे होते हैं। हरक सिंह ने जो कहा सत्य ही कहा है क्योंकि यह उनकी अंतरात्मा की आवाज है और यह बात तो यूकेडी कई वर्षों से कहती आ रही है। हरक सिंह रावत को अपनी अंतरात्मा की आवाज निर्भीकता से और डांट के डर के बिना रखते रहनी चाहिए। बच्चे को डांट का डर दिखाकर धमकाने की कोशिश का यूकेडी विरोध करती है। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/03/protest-by-sticking-to-trees-to-save-trees/

भुवन जोशी ने आम आदमी पार्टी द्वारा ₹5000 महीना बेरोजगारी भत्ता देने को हास्यापद और यूकेडी का मुद्दा चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूकेडी तो पहले से ही बेरोजगारों को ₹10000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की मांग लगातार उठाती रही है।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

भुवन जोशी ने कहा की जिस तरह से पर्यावरण की दृष्टि से नियमों को ताक पर रखकर अनाप-शनाप खनन के पट्टे आवंटित किए जा रहे हैं उन्हें देखते हुए यूकेडी सत्ता में आने पर सभी खनन के पट्टे तुरंत रद्द कर उनकी जांच करायेगी कि भाजपा की सरकार किस आधार पर खनन के पट्टे जारी कर रही है। उत्तराखंड की जनता ने अब अपनी क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी को भरपूर सहयोग और समर्थन देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा जनता ने देख लिया है कि भाजपा की सरकार ने उत्तराखंड को कर्ज के बोझ में धकेलने का काम किया है। कर्मचारियों को तीन-तीन महीने का वेतन नहीं मिल पा रहा है। सरकार के निगमों का घाटा बढ़ता जा रहा है। पलायन चरम पर है। उत्तराखंडवासी अपनी जमीन बेचने को मजबूर है। क्या यही भाजपा का विकास है ? उन्होंने कहा कि 2022 में यूकेडी ही सरकार बनाएगी और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news People are now in favor of supporting and supporting UKD - Joshi ukd news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More